
नोएडा में चोरी का खुलासा : नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, तीन शातिर गिरफ्तार
Published at : 2025-12-29 13:45:51
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप पुत्र रामचरन, बाबू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र दशरथ और लेखराज उर्फ साका शामिल हैं। तीनों को सेक्टर 40-41 टी-प्वाइंट के पास से पकड़ा गया। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी संदीप उसी घर में हाउसकीपिंग का काम करता था, जहां से चोरी की गई। वह सर्वेंट रूम में ही रहता था और घर की हर गतिविधि से भली-भांति परिचित था।