
मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, 34 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद
Published at : 2025-12-29 13:19:38
थाना फेस-1 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ध्रुव पुत्र साहब सिंह, रवि पुत्र भोलम्बर, और सागर पुत्र भोलम्बर के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्तों को झुंडपुरा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह नोएडा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।