
नाक और जीभ काटकर वृद्धा की जघन्य हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
Published at : 2026-03-05 13:19:03
MP के राजगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. यहां 62 वर्षीय वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसमें हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. पुलिस ने इस मामले में मृतका के ही एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है.