
अधर में नेविल टाटा की नियुक्ति, सर रतन टाटा ट्रस्ट की बैठक रद्द होने से बढ़ा सस्पेंस
Published at : 2026-01-18 03:14:05
सर रतन टाटा ट्रस्ट में नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा की नियुक्ति अधर में लटक गई है. ऐसा टाटा ट्रस्ट की शनिवार को होने वाली बैठक के रद्द होने की वजह से हुआ है. सर रतन टाटा ट्रस्ट की बैठक टलने के पीछे सबसे बड़ा कारण ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और नियमों को माना जा रहा है. दरअसल, टाटा ट्रस्ट्स में किसी भी नए ट्रस्टी की नियुक्ति के लिए बोर्ड के सभी सदस्यों की सर्वसम्मत मंजूरी अनिवार्य होती है.