
LPG ट्रांसपोर्ट में क्रांति की तैयारी, ₹12,500 करोड़ का पाइपलाइन नेटवर्क बनेगा, सुरक्षित और तेज डिलीवरी का रास्ता साफ
Published at : 2026-04-17 12:00:53
भारत में रसोई गैस की सप्लाई को और सुरक्षित के साथ तेज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सरकार LPG पाइपलाइन नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. इससे सड़क के जरिए गैस ढुलाई कम होगी और जोखिम भी घटेगा. साथ ही सप्लाई सिस्टम पहले से ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनेगा.