जोहो ने बिना नोटिस के निकाल दिए 300 कर्मचारी? पोस्ट हुई वायरल, कंपनी ने जारी किया बयान

जोहो ने बिना नोटिस के निकाल दिए 300 कर्मचारी? पोस्ट हुई वायरल, कंपनी ने जारी किया बयान

Published at : 2026-04-14 18:07:51
जोहो को लेकर 300 कर्मचारियों की छंटनी का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन कंपनी ने इसे पूरी तरह गलत बताया. जोहो ने साफ किया कि किसी भी फुल टाइम कर्मचारी को नहीं निकाला गया है और मामला केवल इंटर्नशिप प्रोग्राम से जुड़ा है. कंपनी के मुताबिक, इंटर्न्स को नौकरी न मिलना छंटनी नहीं माना जा सकता. साथ ही, 30 प्रतिशत से ज्यादा इंटर्न्स को ऑफर मिलने या मूल्यांकन में होने की बात भी कही गई है, जिससे यह साफ होता है कि कंपनी अपनी हायरिंग प्रक्रिया को जारी रखे हुए है.